यूनिक कैरियर स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम में 300 छात्र-छात्राओं ने बिखेरे प्रतिभा के रंग
-सलामतपुर में दिखा बच्चों का उत्साह; पूर्व स्टेशन मास्टर अनिल शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
कस्बे के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान यूनिक कैरियर स्कूल में बुधवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्कूल के लिए इसलिए भी खास रहा क्योंकि संस्थान ने अपनी सफलता के पच्चीस वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस रंगारंग उत्सव में स्कूल के लगभग तीन सौ छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सलामतपुर के पूर्व स्टेशन मास्टर अनिल शर्मा द्वारा फीता काटकर और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इस गरिमामयी अवसर पर स्कूल के संचालक जमील अहमद खान समेत कस्बे के कई गणमान्य नागरिक और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. सोहेल अंसारी, अंकित गोयल, जुबेर अंसारी, चंद्रेश मालवीय, मनोज मालवीय, मलखान सिंह, वाजिद खान और मोहम्मद आमिर सहित स्कूल का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
छात्राओं ने बयां की स्कूल की गौरवशाली यात्रा--इस विशेष मौके पर स्कूल की छात्राओं—जारा अली, सुबहना मंसूरी, रोशनी राठौर,शेलु कुशवाह, अदिति मेहरा, सुहानी वंशकार, इलमा जमील, सजल वंशकार, सामिया, खुशी, समीक्षा मीणा, भावनी मीणा, यश राजपूत, ऋषिक गोस्वामी, यश मालवीय, आदित्य मेहरा, अजय, मोहम्मद काविश, लोकेश राय ने मंच से यूनिक कैरियर स्कूल के पच्चीस वर्ष पूरे होने पर संस्थान की गौरवशाली उपलब्धियों और इतिहास के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि कैसे स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।
रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां--सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों, लोक नृत्यों और सामाजिक संदेश देने वाले नाटकों की एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के इस हुनर और आत्मविश्वास को देखकर उपस्थित अतिथियों ने तालियां बजाकर उनकी जमकर सराहना की। अंत में स्कूल संचालक जमील अहमद खान और प्रबंधन ने सभी अतिथियों, पालकों और स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश