नव-नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 6-दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित
-विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और सेवा गुणवत्ता में सुधार पर रहा मुख्य जोर
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला रायसेन द्वारा नव-नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित 6-दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को सफल समापन हुआ। 20 जुलाई से प्रारंभ हुए इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को विभागीय योजनाओं, सेवाओं और उनके दैनिक दायित्वों की व्यावहारिक व तकनीकी जानकारी देना था, ताकि वे अपने क्षेत्र में सेवाओं का प्रभावी ढंग से संचालन कर सकें।
कार्यकर्ताओं को तकनीकी और व्यावहारिक मार्गदर्शन किया प्रदान--
प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु एवं विषय:प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा कार्यकर्ताओं को तकनीकी और व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रमुख विषयों में एकीकृत बाल विकास सेवाएं एवं पोषण अभियान, योजना की संरचना और जमीनी स्तर पर इसके क्रियान्वयन की जानकारी,सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0: कुपोषण से निपटने और बेहतर पोषण स्तर बनाए रखने की रणनीतियाँ, स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं और गर्भवती व धात्री महिलाओं तथा 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों की देखभाल, पूरक पोषण आहार और विकास की निगरानी ईसीसीई एवं डिजिटल रिकॉर्ड, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा का महत्व तथा डिजिटल माध्यम से रिकॉर्ड संधारण करने का अभ्यास। जन-सामान्य से जुड़ाव स्थापित कर योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाना।
सक्रिय भागीदारी और अनुभव साझाकरण--प्रशिक्षण सत्रों के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिचर्चा और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अपनी शंकाओं का समाधान किया और अपने विचार व अनुभव साझा किए। समापन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया कि वे प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान का उपयोग अपने-अपने क्षेत्रों में करें और शासकीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएँ।यह इंडक्शन प्रशिक्षण जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, रायसेन बृजेश जैन के कुशल निर्देशन में और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, रायसेन के विशेष सहयोग से आयोजित किया गया।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रशिक्षकों और प्रतिभागी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। विभाग ने उम्मीद जताई कि इस प्रशिक्षण से जिले में आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता, प्रभावशीलता और पारदर्शिता में महत्वपूर्ण सुधार आएगा।






























MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त