सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
-“ईमानदारी से कर्तव्यों के निर्वह्न से देश विकसित होगा”- प्रो. मेहता
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. नवीन मेहता और उपकुलसचिव विवेक पाण्डेय ने सभी शिक्षकों, अधिकारियों-कर्मचारियों और छात्रों के साथ तिरंगा फहराया।
इस अवसर पर प्रो. मेहता ने सभी से आह्वान किया कि हर व्यक्ति अपने अपने स्थान पर अपने कर्तव्यों अपने दायित्वों का निर्वह्न पूर्ण ईमानदारी से करेगा तो विश्वविद्यालय तरक्की करेगा और साथ-साथ पूरा देश तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी पढ़ाई पूरी ईमानदारी से करें और अधिक से अधिक शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ें ताकि उनकी शोध से देश-समाज को लाभ हो सके। उपकुलसचिव विवेक पांडे ने सबसे एक युवा की तरह जीने का आव्हान किया। उन्होंने छात्रों से अपने व्यक्तित्व पर काम करने को कहा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हरीश चंद्रवंशी ने अपने संदेश में राष्ट्रनिर्माण में भूमिका निभाते हुए स्वआनंद पर भी ध्यान देने का आग्रह किया।
ध्वजारोहण के बाद विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसके तहत योग की छात्रा मनीषा जायसवाल ने भजन गाया एवं छात्रा विशाखा ने एंकरिंग की। योग छात्रों ने आदेश-गाने पर योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलगुरु एवं मध्यप्रदेश शासन के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला ने संदेश के माध्यम से सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई प्रेषित की।






























MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त