कटसारी गांव में विशाल भंडारे के साथ कथा का समापन, आसपास क्षेत्र के 5000 श्रद्धालुओं हुए शामिल
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
कटसारी गांव के खिरिया वाली माता बिजासन धाम में पिछले सात दिनों से चल रही श्रीमद् भागवत कथा का विशाल भंडारे के साथ विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह में आसपास क्षेत्र के लगभग पांच हज़ार श्रद्धालु ने विशेष रूप से शामिल होकर प्रसाद और भंडारा ग्रहण किया। इस दौरान आस्था का मनमोहक दृश्य देखने को मिला। आयोजन के दौरान, कथावाचक पंडित महेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित इस महायज्ञ और कथा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं विशाल भंडारे में आसपास क्षेत्रों ग्राम तिजालपुर, कटसारी, बहेडिया, रंगपुरा केसरी, अमरबाद, बराईखास, बरौला, बागोद, धूमगिर, खामखेड़ा, रत्नपुर, मेढकी, सलामतपुर, त्रिमूर्ति चौराहा, बेसर, बोई कॉलोनी, कालीदात, भरतीपुर, सुनारी, ढकना चपना,बड़ी कॉलोनी से बड़ी संख्या में लगभग पांच हज़ार श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। सात दिनों तक चली इस आध्यात्मिक कथा और महाभंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही भक्तों ने धार्मिक अनुष्ठानों और भजन-कीर्तन का आनंद लिया। भक्तों ने इस आयोजकों की प्रशंसा की और धर्म एवं समाज में ऐसे आयोजनों के महत्व पर जोर दिया।


अमित शाह का ‘ट्रिपल D’ फॉर्मूला समझिए: बंगाल में घुसपैठियों पर कैसे लगेगी लगाम
केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध तेज, छतरपुर में तनाव बढ़ा
CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी