सतीश मैथिल सांचेत/अभिषेक लोधी सांचेत रायसेन। IND28.COM

ग्राम वामनोद में स्वयं प्रकटेश्वर हनुमान मन्दिर पर 22 मई से शुरु होने जा रही श्रीराम महायज्ञ श्री राम कथा महोत्सव के साथ होगी प्राण प्रतिष्ठा हनुमान मंदिर में भगवान की संगमरमर की प्रतिमाओं की स्थापना हाेगी। ग्राम बामनोद का मंदिर अब धीरे-धीरे श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। यहां श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के साथ यहां भव्य श्री राम कथा का आयोजन 22 मई से 30 मई तक होने जा रहा है। मंदिर के श्री राम दरबार में राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमानजी की संगमरमर की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा यहां होने जा रही है। यहां यज्ञ और श्री राम कथा की अंतिम तैयारियां जोरों पर चल रही है, श्रद्धालुओं के लिए यह तीर्थ आकर्षण का केंद्र बन रहा है। श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा तथा पंच कुंड आत्मक महायज्ञ की तैयारी सांची ब्लॉक के प्रसिद्ध बामनोद मंदिर पर जोरों पर है। खासतौर पर यज्ञ मंडप का निर्माण अंतिम पायदान पर है। यज्ञ मंडप में पांच कुंड के अलावा पांच वेदी का निर्माण करवाया जा रहा है। इसी तरह ईशान कोण में नवग्रह, अग्नि कोण में चतुष्ठीयोगिनी, नैऋत्य कोण में वास्तु, भंडार कोण में क्षेत्रपाल वेदी बनाई गई है। इसके अलावा ईशान एवं अग्नि कोण के बीचों बीच सर्वोत्तम भ्रद वेदी का भी किशन दास के मार्गदर्शन में निर्माण कराया जा रहा है। पंचकुंड आत्मक राम रामायण यज्ञ एवं श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन दिनांक 22 मई से 30 मई तक होगा वही श्री राम कथा 22 मई से 30 मई तक इस मंदिर प्रांगण में चलेगी। मंदिर में यह कार्यक्रम होंगे श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। प्रसिद्ध कथा वाचक गोवत्स पंडित अंकित कृष्ण जी महाराज बटुक जी के मुखारविंद से प्रतिदिन श्री राम कथा का रसपान हजारों श्रोताओं को कराया जाएगा, यज्ञ आचार्य द्वारा यहां पंचकुंड आत्मक यज्ञ किया जाएगा, यहां लाखों आहुतियां डाली जाएगी। इस यज्ञ कुंड में पुजारी किशन दास द्वारा प्रतिदिन भगवान का अभिषेक पंचामृत से किया जाएगा और वैदिक मंत्र उपचार के साथ पुष्पांजलि और महाआरती प्रतिदिन होगी।

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM