सतीश मैथिल/अभिषेक लोधी सांचेत रायसेन। (IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

कस्बा सांचेत में मां हिंगलाज दुर्गा मठ पर चल रही श्री शिवमहापुराण के पांचवे दिन गुरुवार को कथा व्यास पंडित पीलेश कृष्ण शास्त्री महाराज द्वारा श्री शिव महापुराण में भोलेनाथ व माता पार्वती के विवाह की कथा सुनाया। माघ महीने के पावन अवसर पर ग्राम सांचेत में मां हिंगलाज दुर्गा मंदिर परिसर में तीसरे वर्ष में 28 जनवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। जो की तीन फरवरी तक चलेगा कथा का वाचन बृंदावन से आए पंडित पीलेश कृष्ण महाराज द्वारा किया जा रहा है।कथा के पांचवे दिन गुरुवार को महाराज ने भोलेनाथ व माता पार्वती के विवाह के शादी के बार गगन विहार की कथा सुनाई।कथा सुनाते हुए महाराज ने कहा कि माता पार्वती ने हिमालय राज के यहां पर अवतरित हुए थे। पार्वती बचपन से ही भगवान भोलेनाथ को मानती थी। इसीलिए भोलेनाथ से माता पार्वती का विवाह हुआ।उन्होंने कथा सुनाते हुए कहा कि भोलेनाथ व माता पार्वती के विवाह के पहले से ही तारकासुर राक्षस का तीनों लोकों में अत्याचार था और उसका वध भोलेनाथ व माता पार्वती के पुत्र से होना था

इसीलिए भोलेनाथ व माता पार्वती का विवाह पहले से ही होना तय था यानी यह सब लीला भगवान की थी।कथा के दौरान जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही।कथा को सुनने के लिए ग्राम सांचेत के अलावा नकतरा खंडेरा डावर मुंगलिया सोजना बड़ौदा बनखेड़ी ग्यारसावाद डंडेरा गमीरी बहेड़िया सगोनिया आंडिया सहित अन्य गांव के लोग आ रहे है।श्री शिव महापुराण करवाने में पंडित अरूण शास्त्री मां हिंगलाज दुर्गा मठ के पुजारी महंत पहलाद गिरी, सरपंच सांचेत कल्याण सिंह लोधी, राजेन्द्र शर्मा फाेजी संतोष उपाध्याय, सुरेश लोधी, सोसायटी प्रबंधक अंडिया से प्रमुख सोनू मीणा, गोविंद चौबे सहित अन्य ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है।

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM