सतीश मैथिल/अभिषेक लोधी सांचेत रायसेन। IND28.COM 

ग्राम अंडोल मे शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शनिवार से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा शुरू होगी। ग्राम के मुख्य मार्गो से निकाली गई श्रीमद् भागवत कथा शोभा यात्रा। जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा में बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

सात दिवसीय भागवत कथा समारोह के एक दिन पहले यज्ञाचार्य पंडित प्रियंक कृष्ण शास्त्री सोजना वालों के सानिध्य में विधि-विधान के साथ वेदी पूजन किया गया। तत्पश्चात मंदिर से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल पीतांबर धारी महिलाएं मंगल कलश सिर पर धारणकर प्रभु का गुणगान करते हुए चल रही थी। कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए वापस कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। कथा व्यास प्रियंक कृष्ण शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत के अनुसरण से भक्त का कल्याण होता है और जीवन में सुख व शांति का अनुभव होता है। श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने का अवसर बडे़ ही सौभाग्य से प्राप्त होता है। कथा के आयोजक कुंदनलाल लोधी गंगाराम लोधी ने बताया की प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी ग्राम अंडोंल में श्रीमद भागवत का भव्य आयोजन शनिवार से प्रारंभ होने जा रहा है।


न्यूज़ सोर्स : IND28.COM