सतीश मैथिल सांचेत रायसेन। IND28.COM

कस्बा सांचेत मां हिंगलाज दुर्गा मठ में चल रही संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को कथा वाचक आचार्य पंडित नीलेश कृष्ण शास्त्री अहमदपुर बालों द्वारा पहलाद चरित्र एवम ध्रुव चरित्र और वामन अवतार कथा का किया वर्णन श्रीमद्भागवत पुराण में श्रीकृष्ण की विभिन्ना लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि भक्त प्रह्लाद और ध्रुव ईश्वर के प्रति अटल विश्वास, भक्ति और सत्य की प्रतिमूर्ति हैं। दोनों ने माया-मोह छोड़कर एक ही आधार भगवान विष्णु को अपना आराध्य माना। उनकी भक्ति में इतनी शक्ति थी कि उनकी रक्षा के लिए स्वयं श्रीहरि विष्णु ने मृत्युलोक में कदम रखा था। वह हरि के सच्चे भक्त हैं। प्रभु की भक्ति करनी है तो इन दोनों के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए।

चौब परिवार की ओर से संयोजित सात दिवसीय भागवत पुराण के तीसरे दिन भक्त प्रह्लाद-ध्रुव चरित्र और वामन अवतार प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु की भक्ति करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। उन पर अटूट विश्वास। प्रह्लाद और ध्रुव ने प्रभु पर अटूट विश्वास करते हुए भक्ति का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया। दोनों ही कठोरतम दंडों और यातनाओं से भी नहीं डरे और ईश्वर की आराधना करते रहे। ठीक उसी प्रकार हमें भी जीवन के संकटों से नहीं डरना चाहिए और भगवान पर विश्वास कर उनकी आराधना में लीन होना चाहिए। भगवान भक्तों की सच्ची पुकार सुनकर निश्चित ही उन पर कृपा बरसाते हैं। वर्तमान में बच्चों में अच्छे संस्कार के लिए उन्हें भक्त ध्रुव व प्रह्लाद की कथा अवश्य सुनानी चाहिए। इससे उनमें अच्छे भाव व संस्कार जन्म लेते हैं। इस दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर दिव्य कथा का श्रवण करते रहे। कथा आयोजक पंडित अरुण शास्त्री सांचेत बालों ने बताया कि भागवत पुराण में गुरुवार को श्रीकृष्ण अवतार की कथा सुनाई जाएगी। शाम को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM