-कलश यात्रा के साथ शुरु हुई भागवत कथा, जगह जगह हुआ स्वागत 

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28.COM 

त्रिमूर्ति चौराहें पर ग्रामीणों के सहयोग से श्री मदभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पहले दिन पगनेश्वर नदी से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो कथा स्थल त्रिमूर्ति चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। 3 किमी तक लंबी यात्रा में महिलाएं सर पर कलश लेकर नंगे पैर चल रही थी तो वहीं युवा डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। तो वहीं ग्रामीण जयघोष करते हुए चल रहे थे। इस दौरान मुख्य यजमान सिर पर भागवत कथा लेकर चल रहे थे। इस दौरान कथा व्यास हैमंत कृष्ण शास्त्री ने भागवत कथा के महत्व को बताते कहा कि जीवन यदि सुधारना है तो भागवत कथा का श्रवण जरुर करें। जहां भी कथा हो रही है वहां अवश्य जाएं और कथा सुने। यदि नहीं सुन सकते तो घर में भागवत पढ़ें। क्योंकि भागवत कथा सुनने ओर पढ़ने से मौक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने  नियम ज्ञान और बैराग्य के विषय में बताया। इसके बाद धुंधकारी की कथा सुनाई। इस दौरान गायकों ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं केा भाव विभोर कर दिया।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM