नगर में कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव, सैंकड़ों भक्त हुए शामिल
-13 से 19 फरवरी तक गल्ला मंडी में होगी भागवत कथा
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
नगर के कृषि मंडी प्रांगण में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ किया गया। ये सात दिवसीय कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक निरंतर जारी रहेगी। कथा का समापन 19 फरवरी गुरुवार को प्रसाद वितरण के साथ होगा। सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में पंडित देवेंद्र भार्गव द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। मुख्य यजमान ममता शर्मा, जेपी शर्मा ने समस्त ग्रामवासियों ने लोगों से अपील की है कि कथा महोत्सव में पधारकर धर्म का लाभ उठाएं। और पंडित देवेंद्र भार्गव के मुखारबिंद से महापुराण भागवत गीता को सुनकर अपने जीवन को सफल बनाए। कथा व्यास जी ने गीता ही नही बल्कि जीवन को जीने की निम्न प्रकार की मार्ग दृष्टि भी बताई है। कथा में रातातलाई, बडनपुर, सुनारी, सलामतपुर, सुआखेड़ी, सुकासेन त्रिमूर्ति चौराहा, ढकना चपना, कटसारी, तिजालपुर, मेढ़की, रतनपुर, खामखेड़ा, बहेड़िया, बराईखास, बरौला, राजीवनगर, मुक्तापुर, सोजना, बेरखेड़ी चौराहा, खोहा, पुरा, मुल्लीखेड़ी, गाडरखेड़ी, कचनारिया, नरोदा, भोई कालोनी, कचनारिया, तिजालपुर, कटसारी सहित कई गाँव के सैकड़ों महिलाएं व पुरुष शामिल हुए।

श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली
CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?