जब जब धर्म की हानि हाेती है तब तब भगवान लेते हैं अवतार- पं. देवेन्द्र भार्गव
-कथा के चौथे दिन भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया
-गल्ला मंडी प्रांगण में चल रही कथा का 19 फरवरी को होगा समापन
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
कस्बे के गल्ला मंडी प्रांगण में चल रही भागवत कथा के चोथे दिन भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भी गायकों द्वारा गए बधाई गीतों पर जमकर नृत्य किया। जैसे ही कथा वाचक ने भगवान के जन्म की कथा सुनाई तो पूरे पांडाल में बधाई हो बधाई हो के जयघोष गूंजने लगे। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की भजन पर श्रद्धालु जमकर थिरके। कथा वाचक पंडित देवेन्द्र भार्गव ने बताया कि जब जब धर्म की हानि होती है तब तब भगवान अवतार लेते हैं। भगवान ने पापियों का नाश कर गो, संत, ब्राहम्ण, और अपनी प्रजा की रक्षा की। इस दौरान बड़ी संख्या में आस पास गांव जिनमें रातातलाई, सुनारी सलामतपुर, बेरखेड़ी चौराहा, त्रिमूर्ति चौराहा, कचनारिया, कुल्हड़िया, खोहा, रतनपुर, तिजालपुर, सांची, आमखेड़ा, ढकना चपना, बिलोरी सहित अन्य कस्बों के सैंकड़ों भक्त श्रद्धालु मौजूद रहे। खास बात यह है कि गल्ला मंडी प्रांगण में कई सालों से कथा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य यजमान ममता शर्मा, जेपी शर्मा ने बताया कि सात दिवसीय कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक निरंतर जारी रहेगी। कथा का समापन 19 फरवरी गुरुवार को प्रसाद वितरण के साथ होगा।

भूकंप के झटकों से हिंगोली में दहशत, कई घरों में आई दरारें
वृंदावन में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 10 की मौत, राहत-बचाव अभियान तेज
विदेश से प्रत्यर्पण के बाद बड़ी कार्रवाई, साहिल चौहान को STF ने दबोचा
अब कचरा फेंकने पर देना होगा टैक्स, एमपी में नया नियम लागू
उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, स्कूलों की 16 छुट्टियां घटेंगी
कॉलेजों में खाली सीटों के चलते बदलाव, अब बिना मैथ्स इंजीनियरिंग में दाखिला संभव
दिल्ली और पटना में हलचल तेज, बीजेपी-एनडीए की बैठकों से बढ़ी सियासी अटकलें