बरजोरपुर में महायज्ञ और भागवत कथा में उमड़ी भीड़, शिव जन्म प्रसंग ने बांधा समा
-तीसरे दिन भक्ति, भजन और जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर, आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालु
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची जनपद की सरार ग्राम पंचायत के बरजोरपुर गांव में आयोजित श्रीराम महायक्ष और श्रीमदभागवत कथा के दौरान भक्ति का वातावरण चरम पर है। तीसरे दिन कथा में भगवान शिव के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजन और भजन-कीर्तन का क्रम जारी रहा। इस दौरान भक्त भक्ति में डूबे नजर आए।
जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा--आयोजन ने क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया है और आसपास के गांवों से भी लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। सांची विकासखंड की ग्राम पंचायत के सरार अंतर्गत आने वाले बरजोरपुर स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में चल रहे आयोजन के तीसरे दिन कथा वाचक राधे ने भगवान शिव के जन्म की कथा को सरत और प्रभावशाली शैली में प्रस्तुत किया। उनके भावपूर्ण वर्णन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शिव महिमा, उत्पत्ति और महत्व को विस्तार से समझाया--कथा के दौरान शिव महिमा, उत्पत्ति और महत्व को समझाया गया। जैसे-जैसे प्रसंग आगे बढ़ा श्रद्धालु हर हर महादेव और बोल बम के साथ भक्ति में लीन हो गए। कई भक्त पंडाल में नृत्य करते भी दिखाई दिए। दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा, जमुनिया,निनोद, सरार, कायमपुर, संग्रामपुर, करैया और गीदगढ़ सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग कथा श्रवण के लिए पहुंचे। आयोजन समिति ने बैठने, पेयजल और प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की है। जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिल रही है।

राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात