बाग़ोद गांव में ग्रामीणों और प्रशासन की सतर्कता से नकली खाद की 92 बोरियों से भरी गाड़ी पकड़ी
-नकली उर्वरक के सैंपल लेकर जांच को भेजे प्रयोगशाला
-सलामतपुर थाने में खाद की बोरियों से भरा वाहन ज़ब्त कर की जा रही है कार्रवाई
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
गुरुवार को सांची जनपद के बाग़ोद गांव में प्रशासन और ग्रामीणों की सतर्कता से नकली खाद से भरी एक गाड़ी पकड़ी गई, जिसे डीएपी के नाम से बेचा जा रहा था। कृषि अधिकारी ने बताया कि एक ट्रक में बड़ी मात्रा में नकली उर्वरक लादकर गांव में पहुंचाया जा रहा था। ग्रामीणों को उर्वरक नकली होने का संदेह होने पर इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही सहायक संचालक कृषि जितेंद्र नामदेव सहित कृषि और राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रक को रोककर उर्वरक की जांच की। ट्रक में नकली उर्वरक की 92 बोरिया पाई गई। जांच में उर्वरक मानकों पर खरी नहीं उतरने पर मौके पर पंचनामा बनाया गया। उर्वरक सहित वाहन ज़ब्त कर सलामतपुर थाने में पहुंचाया गया और आगामी कार्रवाई की जा रही है।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर