अंबाड़ी में डंपर से टूटा बिजली का खंभा, बड़ी दुर्घटना टली
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रविवार दोपहर करीब 2 बजे सलामतपुर विद्युत वितरण कंपनी के अंबाडी गांव में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। रेत खाली कर लौट रहे एक डंपर बिजली की केबल में अड़ गया। जिससे सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा नीचे से टूट गया। गनीमत रही कि खंभा डंपर पर टिक गया, जिससे वह सड़क पर नहीं गिरा और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर तेज गति में था, जिससे ऊपर से निकली बिजली की केबल खंबे में अड़ गई खिंचाव के कारण खंभा नीचे से टूट गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और एहतियातन बिजली सप्लाई बंद करवाई गई।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर