सतीश मैथिल सांचेत रायसेन। IND28.COM

खरमास शनिवार को समाप्त हो रहा है। इसके बाद शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य। खरमास लगने के बाद सभी तरह के मांगलिक और शुभ कार्य बंद हो जाते हैं। और इसके खत्म होते ही शादी सहित मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। 

 

पंडित अरुण शास्त्री के अनुसार जाने कि खरमास कब खत्म हो रहा है।

खरमास की तिथि

खरमास का महीना शुभ कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है. इस महीने में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नही किया जाता है. पंचांग के मुताबिक इस बार खरमास 16 दिसंबर 2022 को शुरू हुआ था. इसके शुरू होते ही शादी-विवाह तिलक, गृह प्रवेश, मुंडन समेत सभी प्रकार के शुभ कार्य बंद हो गए थे. अब इसके ख़त्म होते ही ये सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जायेंगे

खरमास कब ख़त्म हो रहा है

सूर्य जब 14 जनवरी 2023 दिन रविवार को रात 08 बजकर 57 मिनट पर धनु राशि से निकल कर शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में प्रवेश करेंगे तो संक्रांति बदल जाएगी और इसी के साथ खरमास भी समाप्त हो जाएगा

खरमास के बाद जनवरी 2023 के शुभ मुहूर्त

जनवरी 2023 के शुभ विवाह मुहूर्त

जनवरी 2023 के 15 ,17, 19 और 26 जनवरी को शादी का लग्न है. 26 जनवरी ज्यादा अच्छा है. इस दिन सरस्वती पूजा भी है. इसके अलावा 30 और 31 जनवरी को भी लग्न का दिन है।

15 जनवरी 2023 : मुहूर्त - 7.12 पीएम - 17 एएम , 16 जनवरी

16 जनवरी 2023 : मुहूर्त - 07.17 ए एम 

18 जनवरी 2023 : मुहूर्त - 07.17 ए एम  - 23 पीएम 

19 जनवरी 2023 : मुहूर्त - 08.38 पीएम - 04 पीएम

25 जनवरी 2023 : मुहूर्त - 08.05 पीएम - 15ए  एम , 26 जनवरी

26 जनवरी 2023 : मुहूर्त - 07.15 ए एम  - 15 ए   एम , 27 जनवरी

27 जनवरी 2023 : मुहूर्त - 07.15 ए एम  - 42 पीएम

30 जनवरी 2023 : मुहूर्त - 10.15 पीएम - 13 ए  एम , 31 जनवरी

31 जनवरी 2023 : मुहूर्त - 07.13 एएम  - 55 ए एम , 01 फरवरी

जनवरी 2023 गृह प्रवेश मुहूर्त

हिंदू धर्म में जब भी कोई व्यक्ति घर बनाता है या खरीदता है तो वह पूरे विधि विधान से पूजा पाठ करके और शुभ मुहूर्त में उसमें गृह प्रवेश करता है. यदि आप भी घर खरीदने जा रहे हैं या फिर नए घर में गृह प्रवेश करना चाहते हैं तो जनवरी 2023 के यह मुहूर्त गृह प्रवेश के लिए बेहद शुभ हैं.

25 जनवरी 2023: सायं 08:05 से अगले दिन प्रातः 07:12 बजे तक

26 जनवरी 2023: प्रातः 07:15 से प्रातः 10:28 तक

27 जनवरी 2023: प्रातः 09:10 से सायं 06:37 तक

30 जनवरी 2023: रात्रि 10:15 से अगले दिन सुबह 07:10 बजे तक

 

न्यूज़ सोर्स : सतीश मैथिल सांचेत रायसेन।