सलामतपुर में खेल महोत्सव की धूम, महिलाओं ने दिखाया जज़्बा , हर खेल में रहा रोमांच
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची जनपद के ग्राम पंचायत सुनारी सलामतपुर में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में खेलों का आयोजन किया गया। इनमें स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।चम्मच दौड़ में विनय मीणा प्रथम, सुनील वंशकार द्वितीय, संदीप चौधरी तृतीय, बालिका वर्ग में अंजली शर्मा प्रथम, चंचल शर्मा द्वतीय और निशा रघुवंशी तीसरे नम्बर पर रहीं। वहीं रस्साकसी में विनय मीणा, शैलेन्द्र चिराढ़, आंनद कुशवाह, सोनू लोधी, सुनील वंशकार, अरुण सिंह चौहान बालिका टीम में कंचन शाक्या, दीक्षा शाक्या, राखी यादव, सपना यादव और वैष्णवी यादव शामिल थीं। और नींबू दौड़ में संजय अहिरवार, जयंत वंशकार,नीलेश विश्वकर्मा शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह राजपूत ने की इस दौरान दिलीप मालवीय जनपद सदस्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल, प्राचार्य अक्षय गोयल, शिक्षक वहीद मंसूरी, संजीव यादव, पंकज तोमर, सचिव नज़र मोहम्मद, रोजगार सहायक ओमप्रकाश, अरुण चौहान मौजूद रहें। सभी विजेता और उपविजेताओं को निर्णायक कमेटी के द्वारा नगद पुरुष्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, महिलाएं और स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।
विदिशा संसदीय अंतर्गत सांसद खेल महोत्सव में हो रही हैं विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं--सांसद खेल महोत्सव में विदिशा संसदीय क्षेत्र में 06 मुख्य खेल एवं 03 परम्परागत/मनोरंजक खेल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें टेनिस बॉल क्रिकेट, कबड्डी खेल का आयोजन चार चरणों में ग्राम पंचायत स्तर, मण्डल स्तर, विधानसभा स्तर एवं संसदीय क्षेत्र स्तर पर हो रहा है। रस्साकसी, नीबू दौड़/म्यूजीकल चेयर रेस का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर तक ही किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 25 अक्टूबर से 15 नवम्बर के मध्य, मण्डल स्तर पर प्रतियोगिता 20 नवम्बर से 30 नवम्बर के मध्य, विधानसभा स्तर पर प्रतियोगिता 05 दिसम्बर से 12 दिसम्बर के मध्य और संसदीय स्तरीय प्रतियोगिता 15 दिसम्बर से 25 दिसम्बर के मध्य आयोजित की जाएंगी।
