खेल महोत्सव में महिलाओं और बच्चों ने दिखाया दमखम
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांसद खेल महोत्सव के तहत सांची जनपद के ग्राम पंचायत मुड़ियाखेड़ा गांव में कई प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम में सरपंच सिया बाई, उपसरपंच शफीक खान, सचिव लीलाकिशन अहिरवार के साथ ही गांव के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को उपसरपंच शफीक खान ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। खेलों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए और भी प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।रस्साकसी, कुर्सी दौड़ और नींबू-चम्मच दौड़ में बच्चों ने भी हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ भाग लेकर खेलों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में कुर्सी दौड़ में प्रथम विजेता सबीना बी, द्वितीय विजेता जायदा बी और रस्साकशी में प्रथम विजेता सेफ अली, द्वितीय विजेता जुनेद खान रहे।
विदिशा संसदीय अंतर्गत सांसद खेल महोत्सव में हो रही हैं विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं---सांसद खेल महोत्सव में विदिशा संसदीय क्षेत्र में 06 मुख्य खेल एवं 03 परम्परागत/मनोरंजक खेल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें टेनिस बॉल क्रिकेट, कबड्डी खेल का आयोजन चार चरणों में ग्राम पंचायत स्तर, मण्डल स्तर, विधानसभा स्तर एवं संसदीय क्षेत्र स्तर पर हो रहा है। रस्साकसी, नीबू दौड़/म्यूजीकल चेयर रेस का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर तक ही किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 25 अक्टूबर से 15 नवम्बर के मध्य, मण्डल स्तर पर प्रतियोगिता 20 नवम्बर से 30 नवम्बर के मध्य, विधानसभा स्तर पर प्रतियोगिता 05 दिसम्बर से 12 दिसम्बर के मध्य और संसदीय स्तरीय प्रतियोगिता 15 दिसम्बर से 25 दिसम्बर के मध्य आयोजित की जाएंगी।

साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा