मुरैलकलां गांव में रस्साकसी, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ में महिलाओं ने दिखाया अपना दमखम
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची जनपद के ग्राम पंचायत मूरेलकलां में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन के प्रांगण में खेलों का आयोजन किया गया। इनमें स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान पर विजेता प्रियंका गौर, उपविजेता कृष्णा बाई रहीं। रस्साकसी में रामकुमार यादव की टीम विजेता रही,नींबू दौड़ में मोनिका लोधी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एवं दूसरे स्थान पर लज्जया धाकड़ रही। सभी विजेता ओर उपविजेताओं को निर्णायक कमेटी के द्वारा नगद पुरुष्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच जयश्री यादव के द्वारा की गई। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार यादव, सचिव मुकेश कुमार, सहायक सचिव गंगाराम गौर, शिक्षक रविन्द्र मालवीय, सुषमा गौर, किरण गौर, प्रियंका गौर, देवेंद्र गौर, वृजलाल प्रजापति, खेल युवा कल्याण विभाग से अमन शर्मा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, महिलाएं और स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।
विदिशा संसदीय अंतर्गत सांसद खेल महोत्सव में हो रही हैं विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं--सांसद खेल महोत्सव में विदिशा संसदीय क्षेत्र में 06 मुख्य खेल एवं 03 परम्परागत/मनोरंजक खेल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें टेनिस बॉल क्रिकेट, कबड्डी खेल का आयोजन चार चरणों में ग्राम पंचायत स्तर, मण्डल स्तर, विधानसभा स्तर एवं संसदीय क्षेत्र स्तर पर हो रहा है। रस्साकसी, नीबू दौड़/म्यूजीकल चेयर रेस का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर तक ही किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 25 अक्टूबर से 15 नवम्बर के मध्य, मण्डल स्तर पर प्रतियोगिता 20 नवम्बर से 30 नवम्बर के मध्य, विधानसभा स्तर पर प्रतियोगिता 05 दिसम्बर से 12 दिसम्बर के मध्य और संसदीय स्तरीय प्रतियोगिता 15 दिसम्बर से 25 दिसम्बर के मध्य आयोजित की जाएंगी।

साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा