सलामतपुर रेलवे स्टेशन पर झाड़ियों का अंबार: हादसों को न्योता देती गंदगी और बदहाली
-बारिश के मौसम में सांप-बिच्छुओं का बढ़ा खतरा, 400 से अधिक दैनिक यात्री जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर रेलवे स्टेशन पर इन दिनों अव्यवस्थाओं और गंदगी का बोलबाला है। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्मों के आसपास उग आई बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियाँ न सिर्फ स्टेशन की खूबसूरती को धब्बा लगा रही हैं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन चुकी हैं। बारिश के इस मौसम में स्थिति और अधिक विकट हो गई है, लेकिन जिम्मेदार रेल प्रशासन इस ओर आँखें मूँदे बैठा है।
झाड़ियों में जहरीले जीवों का डेरा, यात्रियों में खौफ--वर्तमान में जारी मानसूनी बारिश के कारण प्लेटफॉर्म के किनारे और ट्रैक के आसपास घनी झाड़ियाँ उग आई हैं। इन झाड़ियों की नियमित कटाई और सफाई न होने के कारण यहाँ जहरीले सांप, बिच्छू और अन्य कीड़े-मकोड़ों का जमावड़ा लगने लगा है। रात के समय प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त रोशनी न होने और झाड़ियों के फैलाव के कारण यात्रियों को हर कदम फूंक-फूंक कर रखना पड़ता है। ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को हमेशा किसी अप्रिय घटना या जहरीले जीव के काटने का डर सताता रहता है।
पर्यटन क्षेत्र और 400 से अधिक अप-डाउनर्स की अनदेखी--सलामतपुर कस्बा और इसके आसपास का क्षेत्र ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यहाँ कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल स्थित हैं, जहाँ दूर-दराज से पर्यटक आते हैं।इसके अलावा, सलामतपुर से रोजाना लगभग 400 दैनिक यात्री (अप-डाउनर्स) भोपाल, विदिशा और आसपास के शहरों में नौकरी, व्यवसाय और पढ़ाई के लिए आवाजाही करते हैं। यात्रियों की इतनी बड़ी संख्या होने के बावजूद, स्टेशन पर प्राथमिक सुविधाओं और साफ-सफाई का अभाव रेलवे प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े करता है।
प्रशासन की चुप्पी और जन-आक्रोश--स्थानीय नागरिकों और नियमित यात्रियों का कहना है कि वे कई बार स्टेशन अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्लेटफॉर्म की झाड़ियों की छंटाई और सफाई जैसी बुनियादी व्यवस्था न होना रेल प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाता है। क्षेत्रीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्टेशन परिसर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और झाड़ियों को नहीं हटाया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
स्थानीय निवासियों और यात्रियों का छलका दर्द।
"सलामतपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म गंदगी और झाड़ियों से लदे पड़े हैं। इनमें सांप-बिच्छुओं का खतरा लगातार बना रहता है। जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे यात्रियों की जान हमेशा जोखिम में रहती है।"
संजीव यादव, स्थानीय रहवासी।






























MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त