सलामतपुर पंचायत भवन में निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित, चश्मे पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर आई खुशी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
वेल स्वास्थ्य परियोजना के अंतर्गत वेलस्पन फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत भवन सलामतपुर में निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्पेशल आई चेकअप एवं स्वास्थ्य उपचार शिविर के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व में आँखों की जाँच कराए गए जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। चश्मे प्राप्त कर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए संस्था एवं आयोजकों का आभार जताया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर दृष्टि सुविधा उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सुनारी सलामतपुर सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह राजपूत, सचिव नजर मोहमद, निवसीड बचपन भोपाल से रिंकू दुबे, ओमप्रकाश रायकवार, शिवम शर्मा एवं पूजा कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि स्वस्थ आँखें जीवन की अमूल्य पूंजी हैं और ऐसे आयोजन ग्रामीण समुदाय के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। अंत में सभी ने वेलस्पन फाउंडेशन एवं निवसीड बचपन भोपाल के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।

हाथों में चप्पल, कंधे पर बस्ता... कीचड़ में चलता बचपन! क्या ऐसे पढ़ेगा इंडिया?
गीदगढ़ गांव में बिजली आंधी-तूफान का कहर: 150 साल पुराना पेड़ घर पर गिरा, बुजुर्ग घायल, मकान क्षतिग्रस्त
सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सहकारी विपणन केंद्र पर साईबर पाठशाला का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
अंबाडी में पुलिया का निकास बंद होने से 15 घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सरपंच से लगाई गुहार
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश