समर्थन मूल्य पर गेहूं बिक्री के लिए स्लॉट बुकिंग में अड़चन, दीवानगंज के किसान ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज की शिकायत
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
समर्थन मूल्य पर गेहूं उपज बेचने के लिए पंजीयन कराने के बावजूद किसानों को स्लॉट बुकिंग में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दीवानगंज के किसान इकबाल खान ने बताया कि स्लॉट बुक करने की कोशिश करने पर बार-बार सिस्टम में तकनीकी खराबी आ रही है। स्क्रीन पर एक एरर मैसेज दिखाई देता है, जिसमें लिखा होता है कि खाद्य विभाग की अनुमति नहीं है। इसके लिए उन्हें खाद्य विभाग से अनुमति लेने को कहा जा रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। इकबाल खान ने बताया कि उन्होंने पंजीयन के लिए सभी जरूरी दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड और अन्य कागजात, पटवारी को सत्यापन के लिए पहले ही जमा कर दिए थे। इसके बावजूद स्लॉट बुकिंग में दिक्कत आ रही है, जिसके चलते वे समर्थन मूल्य पर अपनी गेहूं की उपज बेचने में असमर्थ हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है।परेशान इकबाल खान ने इस मामले को लेकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है, ताकि वे और अन्य प्रभावित किसान अपनी उपज को समर्थन मूल्य पर बेच सकें।किसानों का कहना है कि तकनीकी खामियों और प्रशासनिक लापरवाही के कारण उन्हें अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर