जनसुनवाई में कलेक्टर से पटवारी पर हेरफेर करने की शिकायत, खोहा गांव के किसानों ने लगाए आरोप
-पटवारी पर नियम विरुद्ध सीमांकन और भूमि में हेराफेरी करने पर कार्रवाई की मांग
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने आवेदकों से सीधे संवाद किया। वे स्वयं बाहर लाइन में लगे लोगों के बीच पहुंचे और करीब एक घंटे तक खड़े रहकर उनकी समस्याएं सुनीं।कलेक्टर ने बारी-बारी से अंतिम आवेदक तक पहुंचकर आवेदन लिए। उन्होंने कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
पटवारी पर हेरफेर करने का आरोप--जनसुनवाई के दौरान टप्पा सांची तहसील के ग्राम खोहा के किसानों ने पटवारी हल्का नंबर-5 के पटवारी धर्मेंद्र नायक पर गंभीर आरोप लगाए। किसानों ने कलेक्टर को सौंपे आवेदन में कहा कि पटवारी नियम विरुद्ध सीमांकन और भूमि में हेराफेरी कर रहे हैं। किसानों के अनुसार, वे वर्ष 1983 में अनुदान में मिली भूमि पर लगभग 40 वर्षों से खेती कर रहे हैं। अब बिना वैधानिक प्रक्रिया पूरी किए सीमांकन कर कुछ लोगों को उस पर कब्जा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।ग्रामीणों ने प्रस्तावित सीमांकन पर रोक लगाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश