कलेक्टर ने मूंग उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, बोले केंद्र पर आने वाले किसानों को ना हो असुविधा
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जिले में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन कार्य की पारदर्शिता और व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा मूंग उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा ग्राम पग्नेश्वर स्थित मूंग उपार्जन केन्द्र मोक्ष वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपार्जन कार्य तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मूंग विक्रय हेतु आए किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उपार्जन कार्य शासन की नीति के अनुरूप हो तथा केंद्र पर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। तौल, गुणवत्ता परीक्षण, बारदाना, परिवहन तथा भुगतान से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएं, ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में अमानक मूंग की खरीदी नहीं की जाए। गुणवत्ता परीक्षण पूरी सतर्कता और निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने उपज विक्रय हेतु आए किसानों से भी सीधा संवाद कर उपार्जन व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, मार्कफेड सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।






























MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त