दीवानगंज अस्पताल में लगा कुपोषण जांच शिविर: 31 बच्चों की जांच
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को दीवानगंज स्वास्थ्य केंद्र में कुपोषित बच्चों की जांच के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बच्चों का वजन, लंबाई और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कुल 31 बच्चों की जांच की गई, जिनमें से 14 बच्चे कुपोषित पाए गए। जिन्हें पोषण आहार किट प्रदान की गई। कुपोषित बच्चों के माता-पिता को बच्चों को समय पर पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने, नियमित जांच कराने और पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाने की समझाइश दी गई। इस दौरान सांची ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ रवि राठौर, परियोजना अधिकारी आशा सिंह, सेक्टर सुपरवाइजर नीता अहिरवार, अंबाडी सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान निरंतर जारी रहेगा।

साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा