-28 वाहनों पर कार्रवाई कर वसूली 48100 रुपये

-संकरा रोड होने से हाइवे 18 पर बने जाम के हालात, बस यात्री हुए परेशान

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

रविवार को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक चार घंटे तक भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर मजिस्ट्रेट मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्तिथी बन गई। रविवार का दिन होने की वजह से हाइवे पर वाहनों की संख्या काफी अधिक रहती है। चालानी कार्रवाई में 28 वाहनों जिसमें बस, ट्रक और कारों पर वैध दस्तावेज़ मौके पर उपलब्ध नही कराने को लेकर लगभग 48100 रुपये समन शुल्क वसूला गया। इस दौरान हाइवे 18 पर कई बार जाम की स्तिथी भी बनी जिसमें बस यात्री परेशान होते रहे। रायसेन न्यायालय के सीजीएम अजय कुमार यदु , जेएमएफसी संचित अस्थाना और जेएमएफसी सौम्या साहू की टीम ने 4 घंटे तक भोपाल विदिशा हाइवे 18 के सलामतपुर में बस, ट्रक, ट्राला और कारों का मोबाइल कोर्ट के माध्यम से चालानी कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके पर 28 वाहनों जिसमें 5 ट्रक, 16 बस और 7 कारों पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया। कुछ बस और ट्रक को समन शुल्क नही देने पर थाने में खड़ा कराया गया है।

भोपाल जा रही शक्ति ट्रैवल्स की यात्री बस को किया ज़ब्त--मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई के दौरान विदिशा से भोपाल जा रही यात्री बस एमएच 48 एवाई 6247 को रोक कर दस्तावेज़ की जांच की गई। कमी पाए जाने पर जुर्माने किया गया तो ड्रायवर ने जुर्माना नही भरा। न्यायधीश ने बस को जब्त कर सलामतपुर थाने में खड़ा करवा दिया। इस दौरान बस में बैठे यात्री काफी देर तक परेशान होते रहे। फिर सभी यात्री अन्य बस में बैठकर भोपाल की और रवाना हुए। 

रविवार होने की वजह से हाइवे पर बनी जाम की स्तिथी--भोपाल विदिशा हाइवे पर रविवार के दिन वाहनों का अत्यधिक दबाब रहता है। और सड़क भी संकरी है। हाइवे से प्रतिदिन लगभग 15 हज़ार छोटे बड़े वाहन निकलते हैं। परंतु रविवार के यह संख्या बढ़कर 20 हज़ार तक पहुंच जाती है। चैकिंग की वजह से हाइवे पर कई बार जाम की स्तिथी बनी। सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया। 

कई बस ड्रायवर जुर्माने नही करने की बिनती करते आए नज़र--मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई के समय कई बार ऐसे नज़ारे भी सामने आए जिसमें ड्रायवर हाथ जोड़कर मजिस्ट्रेट के सामने जुर्माना नही करने की बिनती करते हुए नज़र आए। लेकिन सीजेएम मजिस्ट्रेट अजय कुमार यदु ने किसी की भी एक ना सुनी और दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर मोटर व्हीकल की कार्रवाई की।

कई बस ड्राइवरों ने दूसरे ड्राइवरों को मजिस्ट्रेट चेकिंग की जानकारी दी---भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर भोपाल से विदिशा और विदिशा से भोपाल जाने वाली यात्री बसें काफी संख्या में चलती हैं। हाइवे पर जब कभी भी चैकिंग होती है तो बस ड्रायवर दूसरे बस ड्राइवरों को जानकारी देकर चैकिंग के बारे में बता देते हैं। जानकारी मिलते ही बस चालक चेकिंग स्थल से पहले ही रुककर कार्रवाई समाप्त होने का इंतेज़ार करते हैं। जिसकी वजह से यात्री अपने घरों और दुकान पर जाने में लेट हो गए।

इनका कहना है।

रविवार को हाइवे पर लगभग 4 घंटे तक मोबाइल कोर्ट के माध्यम से रायसेन के सीजेएम मजिस्ट्रेट ने वाहनों का चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 28 वाहनों जिसमें बस, ट्रक और कारों पर कार्रवाई कर 48100 रुपये समन शुल्क वसूला। कुछ वाहनों को जब्त कर थाने में भी खड़ा किया गया है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28