गाय माता मंदिर निर्माण के उद्देश्य से नंगे पैर कुंभ मेले की यात्रा पर निकला युवक
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मध्य प्रदेश के आष्टा से एक मजदूर युवक सतीश ने गाय माता के भव्य मंदिर निर्माण के उद्देश्य से नंगे पैर प्रयागराज कुंभ मेले तक की पग यात्रा शुरू की है। अपनी अद्भुत आस्था और साहस का परिचय देते हुए सतीश शनिवार को भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे के रास्ते रायसेन के सलामतपुर पहुंचे। सतीश ने बताया कि उनकी यह यात्रा देशभर में गौ माता के प्रति श्रद्धा और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए है। हालांकि, सतीश को गले में गंभीर समस्या के कारण बोलने में कठिनाई होती है, लेकिन इसके बावजूद वे कड़ाके की ठंड में नंगे पैर अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं। सतीश की यह पवित्र यात्रा लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है। राह में मिलने वाले लोग उनके इस अद्वितीय प्रयास की सराहना कर रहे हैं और उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य देश में गौ माता के प्रति श्रद्धा और उनके संरक्षण को लेकर जनजागरूकता फैलाना है।






























बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर