संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान जागृति संगठन ने प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया
अदनान खान रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
बुधवार को किसान जागृति संगठन ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर खाद्य गोदाम रायसेन पर प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। किसान जागृति संगठन रायसेन भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर रायसेन के माध्यम से एसडीएम रायसेन को दिया है।
किसान जागृति संगठन की मांगें--
1-अमेरिका सहित भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने वाले विशेष व्यापार समझौते (FTA) नहीं किए जाएं।
2-अमेरिका द्वारा थोपे गए 25% और 50% टैरिफ का सख्ती से विरोध किया जाए।
3-नेशनल पॉलिसी फ्रेमवर्क ऑन एग्रीकल्चरल मार्केटिंग तथा नई नेशनल कोऑपरेटिव पॉलिसी रद्द की जाए।
4-C2+50% फॉर्मूला पर सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया जाए और उसकी खरीदी सुनिश्चित करने की गारंटी के लिए कानून बनाया जाए।
5-किसानों की समग्र कर्ज माफी की जाए। माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा किया जा रहा उत्पीड़न बंद किया जाए।
6-बिजली क्षेत्र का निजीकरण और स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाई जाए। लंबित बिजली बिलों को माफ करते हुए, ग्रामीण क्षेत्र को 300 यूनिट मुक्त बिजली और 18 घंटे प्रतिदिन ग्रामीण इलाकों में बिजली प्रदाय की जाए।
7-सभी राज्यों में लैंड पूलिंग नीति को खारिज करते हुए, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को सख्ती से लागू किया जाए।
8-सभी सरकारी पेंशन 10,000 प्रति माह की जाए। कानून बनाकर (वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग) पेंशन को मौलिक अधिकार बनाया जाए।
9-पुराने ट्रैक्टरों पर प्रतिबंध लगाने की सरकारी नीति को वापस लिया जाए।10/वनाधिकार अधिनियम 2006 को को इसकी मूल भावना में लागू किया जाए। आदिवासी और अन्य वनवासियों का विस्थापन रोका जाए। जंगलों की अंधाधुंध कटाई, कॉरपोरेट कंपनियां के अवैध एवं अनुपयोगी खनन, रियल एस्टेट कारोबारीयों द्वारा किए जा रहे पर्यावरणी विनाश को बंद किया जाए।
11-सरकारी स्कूलों को बंद करने की नीति पर रोक लगाई जाए।
12-मछुआरा समुदाय से मुक्त में नदी में मछली पकड़ने के अधिकार छीनने के आदेश वापस लिया जाए।
13-पुलिस और प्रशासन द्वारा समर्थित सांप्रदायिक हिंसा को रोका जाए।
स्थानीय मांगे -
1-म.प्र. सरकार की घोषणा के अनुसार देसी धान 3100/- रू. क्विंटल समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए।
2-रवी और खरीफ की फसलों के लिये समुचित खाद्य डी.ए.पी. यूरिया की व्यवस्था किसान की डिमांड के अनुसार की जाये*।
3-रायसेन जिले के गौहरगंज तहसील ग्राम मकोरिया ग्राम में बेतवा नदी पर डेम बनाया जाये जिससे कि रायसेन, विदिशा, सांची के शहर के लोगों स्वच्छ जल प्राप्त हो सके तथा इनके अन्तर्गत लगभग 400 ग्रामों को सिंचाई हेतु जल प्राप्त हो सके।
4-अतिवृष्टि और जल भराव से हुए खरीफ फसलों के नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर किसानों को समुचित मुआवजा दिया जाए*।
अस्तु देशव्यापी किसान श्रमिक आंदोलन की कड़ी में ज्ञापन प्रस्तुत है। आशा है, आप जनता के हितों को दृष्टिगत रखते हुए जनता की मांगों को पूरा करने के लिए संबंधित सरकारों को निर्देशित करेंगी। इस अवसर पर किसान जागृति संगठन के प्रमुख इरफान जाफरी जिला अध्यक्ष रंजीत यादव जमुना प्रसाद लोधी राजेंद्र सिंह राजपूत विजय चौकसे, शेख सलीम, उपेंद्र राजपूत, रामस्वरूप राठौर, इशाहक मो खान ,मर्दन सिंह लोधी, शफीक मो ,जाहिद खान दिलीप सिंह राजपूत, भूरा सिंह लोधी साचेत, सिद्वीक मो रामकिशन लोधी यूनुस खाँ नीलेश लोधी औकंर सिंह नर्मदा साहू बाबू भाई रामबाबू बघेल सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
