सड़क के ऊपर से बहता है नाला, बरसात में बंद हो जाता है सरार संग्रामपुर गांव का मार्ग, पुल की मांग
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची विकासखंड के ग्राम सरार में संग्रामपुर मार्ग पर बना नाला बरसात के दिनों में ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। तेज बारिश होते ही नाले का पानी सड़क के ऊपर से बहने लगता है, जिससे यह मार्ग पूरी तरह से बंद हो जाता है। इस रास्ते से गुजरने वाले करीब 10 गांवों के लोग प्रभावित होते हैं। स्कूली बच्चों को विद्यालय पहुंचने में कठिनाई होती है, और बीमार मरीजों को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि नाले पर बनी छोटी पुलिया से पानी नहीं निकल पाता, जिससे जलभराव होता है। सरपंच नरेश चौधरी ने कहा कि पिछले कार्यकाल में गलत ढंग से निर्माण कार्य हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के एसडीओ से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन वे समस्या सुनने को तैयार नहीं हैं और छह महीने से उनका नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया गया है। सरपंच ने क्षेत्र की जनता की समस्या के समाधान के लिए बड़े पुल की मांग की है।






























सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप