-बागोद गांव से पकड़ी गई नकली खाद के मामले में कई बिंदुओं पर जांच की मांग

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

किसान जागृति संगठन के प्रमुख इरफान जाफरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रायसेन पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। और ग्राम बागौद में पकड़ी गई नकली डीएपी खाद को लेकर एक ज्ञापन दिया है। इस ज्ञापन में कहा गया कि नकली खाद को लेकर जो जांच की गई है उसमें इन बिंदुओं को भी जांच की जाए...

1. इन्दौर निवासी पराग जैन खाद की नई बोरी सप्लाई करता था पराग जैन शाहिद को बोरियां उपलब्ध कराई।

2. जो ट्रक ज़ब्त किया है उसमें खाद की नई बोरियां हैं।

3. पराग जैन के पास नई खाद की बोरी कहां से आई।

4.पराग जैन ने शाहिद के अलावा देश में कहां-कहां खाद् बोरी सप्लाई की।

5. पराग जैन को नई खाद की बोरी कौन उपलब्ध कराता था।

6.खाद की नई बोरी किस फैक्ट्री पर छपाई होती है।

7. जिस फैक्ट्री में खाद की बोरी की छपाई होती है उस फैक्ट्री वाले को नहीं पकड़ा गया।

8.जिस फैक्ट्री में खाद की बोरी छपती थी वहां से देश और प्रदेश में कहां-कहां बोरियां जाती थी।

9.जहाँ बोरियां जाती थी वहां के नकली खाद बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाये।

10.नकली खाद बेचने में बहुत सारे व्यक्ति संलिप्त हैं उस पूरी चैन के खिलाफ कार्यवाही की जाये।

11. नकली खाद बेचने वालों में शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ रासुका लगाई जाये।

कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है इस पर चोट की है देश की अर्थव्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया है। इस प्रतिनिधि मंडल में किसान जागृति संगठन के कार्यालय प्रभारी विजय चौकसे और राजेंद्र सिंह राजपूत, मलखान सिंह ठाकुर शामिल थे।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28