सतीश मैथिल/अभिषेक लोधी सांचेत रायसेन। (IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

बुधवार को जिला मुख्यालय रायसेन स्थित दशहरा मैदान एवं खेल स्टेडियम के पास स्थापित प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की प्रणेता, वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा द्वारा उनका 167 वा बलिदान दिवस आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए हर्षोल्लाह से मनाया गया। सर्वप्रथम उपस्थित महानुभावों ने वीरांगना के श्री चरणों में नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए वहीं कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सिंह वर्मा, जिला अध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह भदौरिया, प्रदेश संगठन मंत्री वर्षा लोधी, प्रदेश महासचिव आलोक रघुवीर सिंह भदौरिया, जिला प्रवक्ता डॉक्टर कुबेर सिंह लोधी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश लोधी, जिला संरक्षक पन्नालाल लोधी, जिला मंत्री रतन सिंह लोधी सरपंच, जिला संरक्षक द्वारका प्रसाद लोधी, जिला संरक्षक दौलतराम लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ राजेश लोधी, युवा अध्यक्ष मूरत सिंह लोधी, जनपद सदस्य हरि नारायण लोधी, सांचेत सरपंच कल्याण सिंह लोधी, प्रदेश पदाधिकारी राजू भदौरिया, जिला कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह लोधी,प्रदेश मंत्री नर्मदा प्रसाद लोधी, नगर अध्यक्ष सांची दौलत लोधी, एडवोकेट लखन लोधी,कार्यालय मंत्री जमना प्रसाद लोधी, आदि पदाधिकारियों ने वीरांगना रानी अवंती बाई की शौर्य गाथा पर प्रकाश डालते हुए वीरांगना के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव आलोक रघुवीर सिंह भदौरिया  एवं आभार ब्लॉक अध्यक्ष सांची डॉक्टर राजेश लोधी ने व्यक्त किया।कार्यक्रम में  प्रमुख रूप से आलोक ब्लॉक अध्यक्ष सांची जगदीश लोधी, पूरन सिंह लोधी, रघुवीर सिंह लोधी, धीरजसिंह लोधी, प्रेम नारायण लोधी, मोहन सिंह लोधी, शंकर सिंह लोधी, प्रताप सिंह लोधी, नारायण सिंह लोधी, अमरचंद लोधी, दिव्यांश लोधी, मुख्यालय एवं आसपास के ग्रामों के अनेकों समाज बंधु एवं अन्य समाज के महानुभाव उपस्थित रहे।


न्यूज़ सोर्स : IND28.COM हर खबर पैनी नज़र