​अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

भारतीय जनता पार्टी मंडल मुख्यालय सलामतपुर पर सोमवार को भाजपा के आधार स्तंभ डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती गरिमामय ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों और उनके जीवन दर्शन पर गहराई से वाचन व चिंतन किया।

​इसी उपलक्ष्य में मंडल की मासिक बैठक का भी सफल आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही, तकनीकी सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए बूथ समिति के प्रशिक्षण के डिजिटाइजेशन का कार्य भी सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

​इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रीतेश अग्रवाल, सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल महामंत्री हरीश मालवीया तथा भाजपा मंडल मंत्री संजीव यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही प्रदीप यादव सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ जन और बड़ी संख्या में ऊर्जावान युवा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28