अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

सांची जनपद के अंबाडी स्थित प्रसिद्ध अयोध्या धाम मंदिर के सामने एक बार फिर लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी की लापरवाही का बड़ा खमियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मंदिर के ठीक सामने फिर से एक गहरा, तालाब नुमा गड्ढा हो गया है, जो राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है। ​

दिखावा साबित हुई पीडब्ल्यूडी की कार्रवाई--गौरतलब है कि लगभग 6 महीने पहले मीडिया द्वारा इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग जागा तो था, लेकिन विभाग ने सिर्फ कागजी और सतही कार्रवाई की। उस वक्त गड्ढे को ठीक से भरने के बजाय केवल औपचारिकता पूरी कर दी गई। नतीजा आज सबके सामने है। मामूली लापरवाही के कारण वही जानलेवा गड्ढा दोबारा उभर आया है, जिससे विभाग के दावों की पोल खुल गई है।

जल निकासी न होना बनी मुख्य वजह--स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस समस्या की मुख्य जड़ क्षेत्र में पक्की नाली का न होना है। नाली के अभाव में घरों और सड़कों का पानी सीधे मुख्य मार्ग पर बह रहा है। लगातार जलभराव के कारण सड़क कमजोर होकर धंस रही है। इस बदइंतजामी के चलते आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस बार केवल गड्ढा भरने के बजाय नाली निर्माण कर समस्या का स्थाई समाधान किया जाए।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28