भाजपा जिला उपाध्यक्ष बने दातार सिंह मीणा का सलामतपुर में भव्य स्वागत
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भाजपा के पुनःनियुक्त जिला हुए उपाध्यक्ष दातार सिंह मीणा का मीणा समाज सेवा संगठन द्वारा नगर सलामतपुर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाजजनों में हर्ष का वातावरण देखने को मिला कार्यक्रम के दौरान दातार सिंह मीणा का फूलमालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया गया। समाज के वरिष्ठजन, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएँ दीं अपने संबोधन में श्री मीणा ने कहा कि यह दायित्व जनता और संगठन की सेवा के प्रति समर्पण को और मजबूत करेगा। उन्होंने समाज के विकास, युवाओं के उत्थान एवं जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में मीणा समाज सेवा संगठन के जिला महामंत्री भगवान सिंह ,जिला उपाध्यक्ष किशन सिंह मीणा, कमल सिंह मीणा, लीलाकिशन मीणा, बदन सिंह मीणा, बलराम मीणा, महाराज सिंह मीणा, ओमप्रकाश मीणा, राकेश मीणा , बहादुर मीणा ,भाजयुमो नगर अध्यक्ष दीपक मीणा ,मण्डल अध्यक्ष प्रकाश मीणा, कमलेश मीणा, राजेन्द्र मीणा भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






























शमी को नजरअंदाज किए जाने की बात से गांगुली ने किया इनकार, बताया क्या है असली तस्वीर
चिदंबरम ने BRICS के नतीजों पर उठाए सवाल, थरूर ने बताया भारत के लिए रणनीतिक फायदा
52/2 के स्कोर पर पाकिस्तान का खेल थमा, इंग्लैंड की बढ़त अब भी 268 रन
बिग बॉस 20 में शुरू हुआ पहला बड़ा विवाद, यंग डीएसए और कनिका मान आमने-सामने
BRICS में आसान होगा व्यापार? पीयूष गोयल ने बाजार और भुगतान व्यवस्था पर दिया जोर
18 अमेरिकी सुरक्षित, लेकिन 70 अब भी लापता; नेपाल त्रासदी पर अमेरिका का बयान
बदहाली का शिकार: भोई कॉलोनी सहित आधा दर्जन गांवों की पक्की सड़क की आस टूटी
बेटी के मामले में घिरे पिनाराई विजयन, BJP ने कहा- अब पद पर बने रहने का हक नहीं