-परेशान पति ने थाने में पत्नी को ढूंढने की लगाई गुहार

-सलामतपुर पुलिस में गुम इंसान दर्जकर पत्नी की खोजबीन शुरू की

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

राजीवनगर निवासी एक महिला अपनी बेटी के साथ 48 घंटों से लापता है। जिसकी तलाश में पति दर दर की ठोकरे खा रहा है। परेशान होकर पति ने पत्नी को ढूंढने की गुहार थाने में लगाई है। पुलिस ने गुम इंसान दर्जकर महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 20 मई को लता आदिवासी पत्नी हरि सिंह आदिवासी हाल निवासी राजीवनगर को अपनी रिश्तेदारी में बरेठ जाना था। तो उसके पति हरि सिंह ने ही पत्नी को मेमू ट्रेन में बैठाकर रवाना किया था। पत्नी अपनी बच्ची को भी साथ लेकर गई है। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी महिला बरेठ नही पहुंची है। हरि सिंह ने सभी जगह पता कर लिया लेकिन पत्नी का कहीं कोई पता नही चल रहा है। परेशान होकर उसने थाने में पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस आसपास क्षेत्र के थानों में महिला की फ़ोटो भेजकर जानकारी जुटाने में लगी है।

पति ने ही बैठाया था मेमू ट्रेन में--20 मई को राजीवनगर निवासी हरी सिंह आदिवासी ने अपनी पत्नी लता आदिवासी को अपनी बेटी के साथ भोपाल बीना मेमू पैसेंजर ट्रेन में सुबह लगभग 8 बजे विदिशा के बरेठ जाने के लिए ट्रेन में बैठाया था। लता रिश्तेदारी में जाने का बोलकर ट्रेन से गई थी। लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी लता बरेठ नही पहुंची है। हरि सिंह ने जान पहचान की सभी जगह पर पता किया परंतु उसकी पत्नी व बेटी का कहीं भी पता नही चल रहा है। पत्नी के लापता होने पर पति काफी परेशान हो रहा है। अब उसको पुलिस से ही कुछ आस है कि वह शीघ्र ही उसकी पत्नी और बेटी को ढूंढ लेगी।

इनका कहना है।

राजीवनगर के हरि सिंह की पत्नी लता आदिवासी और बेटी 20 मई को ट्रेन से बरेठ रिश्तेदारी में जाने का बोलकर निकली है। लेकिन दो दिन बाद भी बरेठ नही पहुंचीं हैं। गुम इंसान दर्जकर महिला की तलाश शुरू की है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM