कीपैड मोबाइल धारकों ने जताई नाराजगी, कहा—हमें सिर्फ कॉलिंग चाहिए, डाटा नहीं, जो उपयोग में नहीं उसके पैसे क्यों दें
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
दीवानगंज और सलामतपुर सहित आसपास क्षेत्र के कीपैड मोबाइल धारकों ने टेलीकॉम कंपनियों की रिचार्ज नीति पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके मोबाइल में इंटरनेट डाटा चलता ही नहीं, फिर भी कंपनियां रिचार्ज के साथ डाटा पैक अनिवार्य रूप से देती हैं। इससे उन्हें बिना उपयोग के डाटा के पैसे भी चुकाने पड़ते हैं।मोबाइल उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार को ऐसा नियम बनाना चाहिए जिससे कीपैड मोबाइल धारकों के लिए अलग से कॉलिंग रिचार्ज की सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि उन्हें केवल कॉलिंग की जरूरत होती है, इसलिए उसी के हिसाब से रिचार्ज राशि तय की जाए, ताकि अनावश्यक खर्च से बचा जा सके।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28






























शमी को नजरअंदाज किए जाने की बात से गांगुली ने किया इनकार, बताया क्या है असली तस्वीर
चिदंबरम ने BRICS के नतीजों पर उठाए सवाल, थरूर ने बताया भारत के लिए रणनीतिक फायदा
52/2 के स्कोर पर पाकिस्तान का खेल थमा, इंग्लैंड की बढ़त अब भी 268 रन
बिग बॉस 20 में शुरू हुआ पहला बड़ा विवाद, यंग डीएसए और कनिका मान आमने-सामने
BRICS में आसान होगा व्यापार? पीयूष गोयल ने बाजार और भुगतान व्यवस्था पर दिया जोर
18 अमेरिकी सुरक्षित, लेकिन 70 अब भी लापता; नेपाल त्रासदी पर अमेरिका का बयान
बदहाली का शिकार: भोई कॉलोनी सहित आधा दर्जन गांवों की पक्की सड़क की आस टूटी
बेटी के मामले में घिरे पिनाराई विजयन, BJP ने कहा- अब पद पर बने रहने का हक नहीं