12 हज़ार रुपए कीमत का गुम हुआ मोबाइल वापस मिलने से महिला के चेहरे पर आई खुशी
-सलामतपुर पुलिस ने महिला को सौंपा गुम हुआ मोबाइल
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
गुरुवार को थाने में 1 महिला का घर से गुम हुआ मोबाइल वापस मिलने से उसके चेहरे पर खुशी आ गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 सितंबर को प्रीति पति हीरालाल निवासी भोई कालोनी का लगभग बारह हज़ार रुपए कीमत का रेडमी मोबाइल घर से कहीं गुम हो गया था। जिसकी जानकारी उसने थाने में देकर मोबाइल ढूंढने की गुहार पुलिस से लगाई थी। थाने के प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव और महिला आरक्षक हिमांशी राजपूत ने मोबाइलों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ढूंढकर फरियादी प्रीति के सुपुर्द कर दिया। गुरुवार को थाने में अपना मोबाइल वापस लेने आईं प्रीति ने बताया कि उसे तो उम्मीद ही नही थी कि उसका मोबाइल वापस भी मिल सकता है। लेकिन जब सलामतपुर थाने से गुम हुआ मोबाइल वापस मिलने का फोन आया तो पहले भरोसा ही नही हुआ। परंतु जब थाने पहुंची तो वास्तव में मेरा मोबाइल सही सलामत वापस मिल गया। मोबाइल वापस मिलने पर सलामतपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया है। वहीं थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रीति का मोबाइल 2 सितंबर को कहीं गुम हो गया था। जिसकी जानकारी प्रीति ने थाने में दी थी। लोकेशन के आधार पर मोबाइल गांव में ही होना पाया गया। प्रीति का मोबाइल किसी युवक को मिला था। उसने मोबाइल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। और हमने गुरुवार को मोबाइल प्रीति को सौंप दिया।

पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल