-सलामतपुर पुलिस ने मामला लिया जांच में

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को एक 25 वर्षीय युवक को खेत में पानी की मोटर निकालते समय करंट लग गया। परिजन तत्काल युवक को भोपाल के पीपुल्स अस्पताल लेकर गए जहां पर ईलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी मिलते ही मामले को जांच में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार संजीव ठाकुर पिता प्रीतम ठाकुर उम्र 25 वर्ष निवासी नीनोद गुरुवार को दोपहर लगभग 12 से 1 बजे के बीच अपने खेत में पानी की मोटर खराब होने के कारण निकाल रहा था। तभी वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। परिजन तत्काल संजीव को बेहोशी की हालत में भोपाल के पीपुल्स अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर दोपहर तीन बजे संजीव की ईलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संजीव की शादी डेढ़ वर्ष पहले भोपाल में हुई थी। शादी के बाद से ही उसका विवाद अपनी पत्नी से चल रहा है। और तभी से पति पत्नी अलग अलग रह रहे हैं। डेढ़ महीने पहले ही इन दोनों के विवाद का मामला दीवानगंज पुलिस चौकी तक पहुंच गया था। संजीव की एक बच्ची भी है।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28