-सांची सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 NEWS हर खबर पर पैनी नज़र)

सोमवार को एक यवक की मौत बिजली का करंट लगने के कारण हो गई। जानकारी अनुसार सांची थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम धनियाखेड़ी में खेत पर काम कर रहे युवक को बिजली का करंट लग गया था। परीजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव का पोस्टमार्टम सांची सिविल अस्पताल में किया गया। पुलिस ने मुताबिक संतोष यादव पिता शेर सिंह यादव उम्र 22 साल निवासी धनियाखेड़ी अपने खेत पर जब बिजली नहीं थी तब मोटर चलाने वाले बिजली के तारों को ठीक कर रहा था। उसी समय अचानक से बिजली आ गई। जिससे युवक करंट की चपेट में आ गया। ओर उसकी मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम सांची सिविल अस्पताल में होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं सांची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28 NEWS