शांति समिति की बैठक में सिंचाई विभाग कालोनी के 30 साल पुराने पेड़ों को काटने का उठा मुद्दा
-पेड़ गिरने से हो चुकी है शिक्षक की मौत
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सोमवार को थाने में त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का आयोजन दोपहर 12 बजे सांची नायब तहसीलदार ललित सक्सेना और थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में भाजपा नेता गंगाराम चौकसे, रातातलाई सरपंच रघुवीर सिंह मीणा, बबलू पठान, नीरज जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल, भाजपा मंडल मंत्री संजीव यादव, हरीश मालवीया, मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष मकसूद मंसूरी, श्रवण मालवीय, किशन मीणा, मिर्ज़ा हसीब बेग, देवेन्द्र शर्मा, प्रदीप यादव,राजेश लोधी, वरिष्ठ पत्रकार अदनान खान और नगर रक्षा समिति के सदस्य सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बैठक में आगामी त्यौहार शांति पूर्ण तरीके से मनाने की अपील नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी द्वारा सभी नागरिकों से की गई। वहीं नागरिकों ने रातातलाई की सिचाई विभाग कालोनी में 30 साल पुराने यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटने का सुझाव सभी के सामने रखा। क्योंकि इन पेड़ों की जड़े पुरानी होने की वजह से सड़ चुकी हैं और पेड़ भोपाल विदिशा हाइवे सड़क की और झुक रहे हैं जो कभी भी सड़क पर गिरकर गंभीर हादसे को न्यौता दे रहे हैं। कुछ समय पहले इसी जगह एक यूकेलिप्टस का 30 फिट लंबा पेड़ सड़क पर मोटरसाइकिल से स्कूल जा रहे शिक्षक मनोज श्रीवास्तव के ऊपर गिर गया था। जिससे उनकी मौत हो गई थी। थाना प्रभारी ने तत्काल इस मामले को लेकर एमपीआरडीसी के अधिकारी को फ़ोन पर खरतनाक हो चुके यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटकर समस्या के समाधान की बात कही। और भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल, मंडल मंत्री संजीव यादव ने बिजली व्यवस्था को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है उन्होंने कहा कि कस्बे में ज़रा सी हवा चलने और पानी गिरने पर बिजली गोल हो जाती है। जबकि मेंटेनेंस के नाम पर 9-9 घंटे बिजली काटी जाती है। बिजली व्यवस्था में शीघ्र ही सुधार होना आवश्यक है। वहीं देवेंद्र शर्मा ने हाइवे पर बैठ रहे मवेशियों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने मवेशियों को गौशाला छुड़वाने की बात कही। क्योंकि इनकी वजह से सड़क पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। अधिकारियों ने शीघ्र समस्या के समाधान की बात कही।
