-श्रद्धालुओं ने की भव्य अगवानी, स्वागत में तोरण द्वार और सड़क पर बनाई रंगोली

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। प्रधान संपादक IND28.COM

आचार्य विशुद्ध सागर महाराज का गुरुवार को रायसेन जिले के सलामतपुर में मंगल प्रवेश हुआ। उनके साथ 22 अन्य मुनि संघ भी नगर के आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर की धर्मशाला में विराजमान हुए। वहीं आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने शरद जैन के घर पर आहार लिए। और आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य के प्रवचन भी हुए। आचार्य श्री की आगवानी में महिला मंडल और नवयुवक मंडल का दिव्य घोष चला। आचार्य श्री और मुनि संघ के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आचार्य श्री के स्वागत में भक्तों ने रास्तों को रंगोली और तोरण द्वार से सजाया। भक्तों ने जगह-जगह मुनियों का पाद प्रक्षालन और आरती करके आशीर्वाद प्राप्त किया। सलामतपुर के मुख्य मार्गों पर कई स्वागत मंच बनाए गए थे। आचार्य श्री और अन्य 22 मुनियों का संघ नगर से दोपहर तीन बजे दीवानगंज ज्ञानोदय तीर्थ स्थल के लिए विहार करेगा। रात्रि विश्राम दीवानगंज ज्ञानोदय तीर्थ स्थल पर ही होगा।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान प्रधान संपादक IND28.COM