आचार्यश्री विशुद्ध सागर महाराज का 30 मुनि संघ के साथ सलामतपुर में मंगल प्रवेश
-आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुए प्रवचन, बड़ी संख्या में शामिल हुए समाजजन
-रात्रि विश्राम सांची में और 12 को विदिशा शहर में होगा आगमन
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
आचार्यश्री विशुद्ध सागर महाराज का इंदौर से पट्टाचार्य बनने के उपरांत प्रथम बार सलामतपुर नगर में बुधवार सुबह साढ़े छह बजे आगमन हुआ। उनके साथ 30 मुनियों का संघ भी शामिल है। नगर में प्रवेश करते ही आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज का भव्य अभिनंदन किया गया। इस दौरान सांची, विदिशा, रायसेन , सलामतपुर सहित आसपास क्षेत्र के समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। सलामतपुर जैन समाज के अध्यक्ष नीरज जैन बंटी भैया ने जानकारी देते हुए बताया कि आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज का इंदौर में पट्टाचार्य महोत्सव के उपरांत गुरुदेव का 30 मुनि संघ के साथ सलामतपुर में सुबह साढ़े छह बजे मंगल प्रवेश हुआ है। आचार्य मुनि संघ का रात्रि विश्राम बेरखेड़ी चौराहे पर था। वहीं सलामतपुर के आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के प्रवचन हुए जिसमें रायसेन, विदिशा, भोपाल, सलामतपुर, सांची सहित आसपास क्षेत्र के समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। बुधवार दोपहर साढ़े चार बजे आचार्य मुनि संघ सांची के लिए प्रस्थान कर गए। जहां पर सभी का रात्रि विश्राम रहेगा। 12 जून गुरुवार को प्रातःकालीन में विदिशा नगर में यह प्रथम मंगल अगमन होगा, शोभायात्रा ईदगाह चौराहे से प्रातः सात बजे प्रारंभ होगी। शोभायात्रा ईदगाह चौराहे से प्रारंभ होकर पानबाग, बांसकुली तिलकचौक होते हुये निकासा माधवगंज चौराहे से जयप्रकाश मंच चौराहे से खरीफाटक रोड होते हुये पारसनाथ दि. जैन मंदिर अरिहंत विहार पहुंचकर धर्मसभा में तब्दील होगी।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर