नागिन द्वारा बनाए गए शिवलिंग पर सांचेत वासियों ने किया रुद्र अभिषेक

 

सतीश मैथिल/अभिषेक लोधी सांचेत रायसेन। IND28.COM

अधिक मास का दूसरा सोमवार और सावन महीने के चौथे सोमवार को नागिन द्वारा बनाए गए शिवलिंग पर कस्बा सांचेत सहित आसपास के ग्रामीणों ने रुद्राभिषेक किया। अभिषेक पं.संतोष उपाध्याय ने बताया रुद्राभिषेक से बनी रहेगी महादेव की कृपा। 4 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो चुका है जो अधिक मास के चलते 31 अगस्त 23 तक रहेगा। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इसलिए सावन में पड़ने वाले सोमवार का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है।

भगवान शिव को समर्पित है सावन का महीना।

सावन में सोमवार के दिन रुद्राभिषेक करने का है विशेष महत्व------31 जुलाई 2023 को पड़ रहा है सावन का चौथा सोमवार पं, उपाध्याय ने बताया सावन के महीने में सोमवार के दिन विधि-विधान के साथ पूजा करने से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं। आज यानी 31 जुलाई 2023 को सावन माह का चौथा सोमवार है। क्योंकि यह सोमवार अधिकमास में पड़ रहा है इसलिए इसे श्रावण अधिक का दूसरा सोमवार भी कहा जाएगा। इस दिन भगवान भोलेनाथ का किन चीजों से रुद्राभिषेक करना शुभ होता है।

सावन में सोमवार के दिन रुद्राभिषेक का महत्व-----रुद्राभिषेक का अ​र्थ है भगवान रूद्र अर्थात् शिव का अभिषेक। भगवान शिव का रूप शिवलिंग में देखा जाता है। इसलिए इसका अर्थ हुआ शिवलिंग का अभिषेक। सावन के महीने में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण सोमवार के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से साधक को सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ यह भी बताया गया है कि सावन में रुद्राक्ष धारण करने से भी भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

पंचामृत से करें रुद्राभिषेक-----सावन के महीने में दूध, दही आदि से भगवान शिव का अभिषेक करने से व्यक्ति के जीवन में आ रहे कष्ट दूर होने लगते हैं। साथ ही शिवलिंग का शहद से अभिषेक करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शुक्र ग्रह के अशुभ प्रभाव खत्म होते हैं। आप पंचामृत से भी महादेव का रुद्राभिषेक कर सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण होती है।

इत्र से रुद्राभिषेक करने करने के लाभ------यदि आप सावन के सोमवार के दिन भगवान शिव का इत्र से अभिषेक करते हैं तो इससे भोलेनाथ की विशेष कृपा आपको प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में चल रहा तनाव भी समाप्त होता है जिससे आपके जीवन में शांति बनी रहती है।

इस अभिषेक से मिलेंगे कई फायदे-------धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी व्यक्ति घी से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करता है उसे अच्छी सेहत की प्राप्ति होती है। साथ ही आपके परिवार का स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है। वहीं, गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करने पर धन की समस्या से छुटकारा मिलता है।

गंगाजल से अभिषेक------सावन के चौथे सोमवार के दिन भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करें। ऐसा करने से जातक की हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसा भी माना गया है कि गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

 

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM