अंबाड़ी में 15 दिनों से हैंडपंप बंद, ग्रामीण परेशान, विभागीय लापरवाही पर नाराज हुए लोग
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची जनपद के अंबाड़ी गांव के दो प्रमुख हैंडपंप पिछले 15 दिनों से खराब पड़े हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।एक हैंडपंप अयोध्या धाम मंदिर के पास स्थित है, जो श्रद्धालुओं और राहगीरों की प्यास बुझाने का प्रमुख स्रोत रहा है। वहीं दूसरा हैंडपंप ऊपरी सड़क पर स्थित है, जिसका उपयोग ग्रामीण रोजमर्रा की जरूरतों के लिए करते हैं। हालांकि गांव में नल जल योजना चालू है, लेकिन बिजली की अनियमितता और तकनीकी दिक्कतों के चलते योजना अक्सर बाधित रहती है। ऐसे में ये हैंडपंप ही लोगों के लिए जल का एकमात्र स्रोत बन जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर शिकायत की, मगर आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इससे लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इस संबंध में जब जिम्मेदार अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि "एक-दो दिनों में हैंडपंपों की मरम्मत करवा दी जाएगी।" हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि वे अब केवल आश्वासनों से तंग आ चुके हैं और जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर