महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नशा मुक्त संकल्प दिवस मनाया
वसीम कुरैशी सांची रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सामाजिक न्याय एवं दिव्याग सशक्तिकरण विभाग के निर्देश पर डीडीएसी के सदस्यों ने क्षेत्र के स्कूलों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता लाने मद्य निषेध हेतु संकल्प दिवस मनाया गया इस अवसर पर शपथ भी दिलाई गई।जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर डीडी एसी द्वारा आसपास ग्रामीण अंचलों के विद्यालयों में पहुंच कर नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर विद्यालयों के शिक्षक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर गुलगांव सलामतपुर हायर सेकंडरी स्कूल पग्नेश्वर मेहगांव रतनपुर बांसखेडा बिलौरी चिरोली सहित अन्य स्कूलों में नशा मुक्त शिविर आयोजित किए गए इस अवसर पर डीडीएसी के डायरेक्टर वेदप्रकाश शर्मा कार्डिनेटर केसर जहाँ डा बीएस दांगी डा रमेश सोनकर काउंसलर अतुल जाट कीर्ति शर्मा अंजलि चौकसे अंकित आर्य प्रकाश लोधी रामकृष्ण शर्मा मुस्कान राजपूत सुरेंद्र रघुवंशी सहित अन्य उपस्थित थे ।इस अवसर पर डायरेक्टर श्री शर्मा ने शिक्षकों स्कूली बच्चों ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल के बच्चे भी नशा मुक्त समाज का निर्माण करने मे अहम भूमिका निभा सकते है आज हमारे समाज में नशे का चलन इतना बढ गया है कि युवा वर्ग भी इसकी चपेट में जकडा गया है हमें समाज को नशा मुक्त करने आगे आना होगा ।इस अवसर पर डा दांगी नै कहा नशा समाज के लिए बहुत घातक हो गया है इससे अनेक बीमारी हृदय रोग उच्च रक्तचाप कैंसर शुगर किडनी लीवर से सम्बंधित बीमारी फैलने की आशंका बन जाती हैं इसी प्रकार तम्बाकू गुटखा भी स्वास्थ्य के लिए घातक है इनसे बचने की जरूरत है डा रमेश सोनकर ने कहा कि रोगमुक्त समाज की स्थापना के लिए हमें नशा मुक्त समाज की स्थापना करनी होगी जिससे समाज स्वस्थ्य होगा ।इस अवसर पर केसरजहां ने कहा आज हमारा समाज नशे की जकड़ मैं जकडा गया है हमारा युवा वर्ग नशे की लत मे पड गया है स्कूल बच्चे सहित युवा वर्ग तम्बाकू सिगरेट गुटखा की लत की तरफ बढ रहे हैं हमें बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए नशे के विरुद्ध जागरूकता लाने की जरुरत है हम इन नशे के गंभीर परिणाम से अनजान हैं हमारा प्रयास है हम नशे के प्रति समाज को जागरूक करें तथा स्वस्थ समाज की स्थापना करें ।इस अवसर पर अन्य लोगो ने भी अपने विचार व्यक्त किए इन शिविर में ग्राम पंचायत के सरपंच एव पंच भी उपस्थित रहे ।इन शिविर में नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई ।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश