अदनान खान सलामतपुर रायसेन। ₹एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

जिले में चलाए जा रहे "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत दीवानगंज के एक निजी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रायसेन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक ने छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी तथा सभी से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। नशे से दूर रहने की सामूहिक दिलाई शपथ।

एएसपी दीपक नायक ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए पुलिस लगातार जनजागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने और शिक्षा व अच्छे संस्कारों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी श्याम राज सिंह, दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, पुलिस स्टाफ, स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान जिलेभर में 30 जुलाई तक चलाया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28