'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान के तहत पुलिस के साथ सड़क पर उतरीं सैकड़ों महिलाएं, लोगों को किया जागरूक
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
क्षेत्र में बढ़ते नशे के ग्राफ और अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ सलामतपुर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। एक दिन पहले हुए भारी हंगामे और जन-आक्रोश के बाद, सलामतपुर थाना पुलिस ने स्थानीय महिलाओं को साथ लेकर 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान के तहत एक विशाल जागरूकता रैली निकाली। इस रैली में राजीवनगर, इंद्रानगर और शुक्ला कॉलोनी की सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की। रैली का नेतृत्व खुद थाना प्रभारी श्यामराज सिंह सोमवंशी ने किया।
युवक की आत्महत्या के बाद भड़का था ग्रामीणों का गुस्सा--इस जन-जागरूकता रैली की पृष्ठभूमि एक दिन पहले हुई एक दुखद घटना से जुड़ी है। ऐसे आरोपी है कि राजीवनगर के रहने वाले एक आदिवासी युवक नवल रावत ने शराब की लत और इससे उत्पन्न परिस्थितियों के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस आत्मघाती कदम से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने युवक की मौत का जिम्मेदार क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब को ठहराया। उग्र ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया था। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई थी कि पुलिस को मामला शांत कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेचने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार भी किया था।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश