नसीम अली दीवानगंज रायसेन। IND28.COM

दीवानगंज क्षेत्र के समाजसेवी गजेंद्र चौकसे, सुनील चौकसे की माता गीता बाई चौकसे का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया था। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई थी। उनकी अंतिम यात्रा ढोला घाट स्थित श्मशान घाट ले जाई गई थी। जहां पर उनके पुत्र गजेंद्र चोकसे ने मुखाग्नि दी थी। बता दें कि उनके पति स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण चौकसे ने अम्बाडी में अयोध्या धाम मंदिर का निर्माण शुरू करवाया था। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी गीता बाई चौकसे ने अधूरे मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कराया। वहीं मंदिर प्रांगण में लगातार 3 साल तक 11-11 कन्याओं का विवाह करवाती रही। गीता बाई चौकसे के निधन के बाद उनके पुत्र gगजेंद्र चौकसे द्वारा श्मशान घाट के लिए अपनी मां की स्मृति में 1 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की है तो वहीं दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए शुक्रवार को व्हीलचेयर दान की है। दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर एके माथुर को व्हीलचेयर सौंप दी है। बता दें कि अम्बाडी में अयोध्या धाम मंदिर की देखरेख पूजा पाठ गजेंद्र चौकसे के द्वारा की जाती है और जिसका खर्च वह स्वयं उठाते हैं।

 

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM