रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची जनपद की रातातलाई ग्राम पंचायत के हाट बाजार की गत दिवस शुक्रवार को नीलामी की गई। हाट बाजार तहबाजारी की नीलामी के चलते सुबह से ही रातातलाई पंचायत क्षेत्र में लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई थी। नीलामी में हिस्सा लेने विदिशा शहर, सलामतपुर, रातातलाई तक के लोग आए थे। ग्राम पंचायत सरपंच रघुवीर सिंह मीणा, सचिव बृजेश अहिरवार व रोजगार सहायक शैलेन्द्र मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को हाट बाजार की बोली लगवाकर नीलामी की गई। जिसमें लगभग आठ लोग शामिल थे। बोली लगाने की अग्रिम राशि दस हज़ार रुपए प्रेत्यक बोली लगाने वालों से जमा कराए गए थे। दोपहर 12 बजे से बोली लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। जिसमें सरकारी बोली एक लाख सन्तानवे हज़ार पांच सौ नव्वे रुपए से शुरू की गई। वहीं हाट बाजार की अंतिम बोली पांच लाख सत्तावन हज़ार रुपए पर खत्म हुई। ये अंतिम बोली बढ़नपुर रातातलाई गांव के बसंत मीणा ने लगाई। गौरतलब है कि सांची जनपद के ग्राम पंचायत रातातलाई क्षेत्र में लगने वाला हाट बाजार पूरे क्षेत्र का सबसे बड़ा हाट बाजार माना जाता है। यहां पर हर सप्ताह शुक्रवार के दिन बड़े क्षेत्र में बाजार भरता है। बाजार में खरीददारी करने के लिए आसपास क्षेत्र के लगभग 45 गांवों के ग्रामीण आते हैं। वहीं हाटबाज़ार की हर वर्ष मार्च के महीने में नीलामी की जाती है। लेकिन इस वर्ष नीलामी बोली भी अब तक के सबसे बड़ी बोली पांच लाख सत्तावन हज़ार रुपए लगाई गई है। जबकि पिछले वर्ष बाजार चार लाख तीस हजार रुपए में नीलाम हुआ था।

नए स्मार्टफोन नथिंग फोन (4ए) की है आकर्षक डिजाइन
बंगाल को लेकर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा आरोप, गिरफ्तारी की जताई आशंका