अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

आगामी दीपावली पर्व के मद्देनज़र सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बुधवार को पुलिस स्टाफ के साथ दीवानगंज पहुंचकर स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों की बैठक ली। बैठक में थाना प्रभारी ने सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की सलाह दी ताकि किसी भी प्रकार की चोरी या अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पटाखा दुकानें केवल निर्धारित स्थान पर ही लगाई जाएंगी, यदि कोई दुकानदार नियमों का उल्लंघन करते हुए मार्केट क्षेत्र में दुकान लगाता है तो उसका माल ज़ब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा दुकान वही लगाए जिनके पास लाइसेंस हो अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने क्षेत्र में पुलिस गश्त के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की और शांति व सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही।।इस मौके पर उपस्थित व्यापारियों और दुकानदारों ने भी अपने-अपने सुझाव रखे और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28