CMHO ने सांची में अस्पताल का किया निरीक्षण, अनुपस्थित डॉक्टर तथा अन्य स्टाफ का वेतन काटने के दिए निर्देश
अदनान खान सांची रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जिले में नागरिकों को शासकीय अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों में बेहतर उपचार मिले, इसके लिए कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सीएमएचओ डॉ एचएन मांडरे को जिले में शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में सीएमएचओ डॉ एचएन मांडरे द्वारा गत दिवस प्रातः के समय सांची स्थित शासकीय अस्पताल पहुंचकर उपचार व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही उन्होंने एचपीवी वैक्सीनेशन की प्रगति की भी जानकारी ली। इस दौरान अनुपस्थित मिले डॉक्टर तथा अन्य स्टाफ की रजिस्टर के अनुपस्थिति दर्ज करते हुए एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही सीबीएमओ को एचपीवी वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28

सहकारी संस्था सांची में इफको-एमसी ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर बांटे सहायक उपकरण
अंबाडी में पहाड़ी पर लगी आग पर वन विभाग ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला
भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा
CMHO ने सांची में अस्पताल का किया निरीक्षण, अनुपस्थित डॉक्टर तथा अन्य स्टाफ का वेतन काटने के दिए निर्देश
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 मार्च 2026)